Class 7 Geography Notes

 Class 7 Geography Notes 

पाठ-2









































































Important questions

 for Annual exam 

1-नदी की अवस्थाओं का वर्णन करें।
Ans-नदी अपने जीवन काल में युवा अवस्था (Youth stage), प्रौढ़ अवस्था (Mature stage) तथा वृद्धावस्था (Old stage) से गुजरती है। 

1)युवा अवस्था (Youth stage)-उत्स के पास से तीव्र गति से नदी पूरी शक्ति के साथ बहती है|यह नदी का उच्च प्रवाह है।पर्वतीय क्षेत्र की भूमि की ढालू और ऊबड़-खाबड़ होती है। इसीलिए नदी की शक्ति भी काफी होती है। अतः इस प्रवाह में नदी का प्रधान कार्य क्षय है। 

2)प्रौढ़ अवस्था (Mature stage)-पर्वतीय अंचल के बाद जब नदी समतल भूमि पर आती है, तो उसका वेग कम हो जाने से उसकी शक्ति भी कम हो जाती है|यह नदी की मध्य प्रवाह है।मध्य प्रवाह में नदी मुख्यतः वहन और संचय करती है।

3)वृद्धावस्था (Old stage)-अंतिम अवस्था में नदी जब सागर या किसी दूसरे जलाशय के समीप आती है, तब भूमि की ढलान एकदम नहीं रहता|यही नदी का निम्न प्रवाह है।इस समय नदी की गति और शक्ति इतनी कम हो जाती है कि क्षय कार्य एकदम बंद हो जाता है। पर इस समय नदी का मुख्य काम जमा करना होता है। 

2)अपसौर एवं उपसौर के बीच अंतर लिखें।
Ans-
अनुसूर्य(उपसौर)(perihelion)एवं अपसौर(Aphelion)के बीच अंतर

3) उच्च दाब एवं निम्न दाब समझाइए । 
जिस स्थान के हवा का दबाव उसके आस-पास हवा के दाब से ज्यादा रहता है, उसे उच्च दबाव क्षेत्र (या संक्षेप में 'H') कहते हैं। जिस स्थान के हवा का दाब आस-पास के दबाव से कम होता है, उसे निम्न दबाव क्षेत्र ( या संक्षेप में ‘L') कहते हैं।

4) पृथ्वी के दैनिक गति के विषय में चित्र बनाकर वर्णन करें।
 Ans-दैनिक गति (Rotation or Diurnal motion):- पृथ्वी अपनी कल्पित कीली या अक्ष पर एक लट्टू की भाँति पश्चिम से पूर्व घूमती हुई लगभग 24 घण्टे में सूर्य के सम्मुख एक पूरा चक्कर लगा लेती है। इसे आवर्तन या घूर्णन कहते हैं। इसी गति के कारण पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं। अतः आवर्तन को दैनिक गति (Diurnal or Daily motion) भी कहते हैं।


5)ज्वालामुखी पर्वत से क्या तात्पर्य हैं? कुछ ज्वालामुखी पर्वतों के उदाहरण दो।
Ans-ज्वालामुखी के फूटने पर प्रचुर मात्रा में लावा, राख, छोटे-छोटे पत्थर निकलने से ज्वालामुखी पर्वत के चारों ओर जमा होकर तिकोने शंकु की तरह की आकृति वाले पर्वतों का निर्माण होता है। इन्हे ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountain) कहा जाता है। 
इटली का विसुवियस, एटना, अफ्रीका का किलीमंजारी, जापान का फुजियामा इण्डोनेशिया का क्राकातोआ एक तरह के ज्वालामुखी पर्वत हैं।

6 )मोड़दार पर्वत का निर्माण कैसे होता हैं?
उत्तर :जब आन्तरिक बल आमने-सामने कार्य करता है, दबाव की क्रिया होती है। इससे धरातल में मोड़ पड़ जाते हैं और मोडदार (वलित) पर्वतों का निर्माण होता है।

7) टुण्ड्रा जलवायु से आप क्या समझते हो, लिखो
Ans-टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र में पूरे वर्ष तापक्रम हिमांक से कम रहता है। शीतकाल में प्रबल तुषारापात (हिमवर्षा) होता है।टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र में मस, लाइकेन, शैबाल होते है।

8)पठार क्या हैं?
Ans-From copy 

9)चट्टान कितने प्रकार के होते है?
Ans- चट्टान के तीन मुख्य प्रकार हैं:-
1-आग्नेय चट्टान 
2- अवसादी चट्टान 
3-कायान्तरित चट्टान

10)गंगा का उद्गम स्थान कौन सा हैं?
Ans-हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद|
11) पीली नदी किसे कहा गया हैं?
Ans-ह्वेग हो नदी के जल में पीले रंग की अवक्षेप मिला रहता है। अत: इसे पीली नदी कहा जाता है।
(12)पृथ्वी अपने कक्षतल पर कितनी डिग्री झुकी हुई हैं?
Ans-66 1/2°
13)मिश्र की राजधानी का नाम लिखो। 
Ans-काहिरा
14)विक्टोरिया जलप्रपात किस नदी पर हैं?
Ans-जेम्बेजी नदी
M 1x1 13

किसे संसार का छत कहा जाता हैं? 
Ans-पामीर
नदी की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
Ans-3 अवस्थाएँ
नदी की घाटी क्या हैं? 
Ans-'उत्स' से 'मुहाने' तक जहाँ से नदी प्रवाहित होती है, उसे नदी की घाटी (River Valley) कहते हैं।
माउन्ट किलीमंजारों किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण हैं। 
Ans-ज्वालामुखी
दो आव क्या हैं?
Ans-पास-पास बहने वाली दो नदियों के बीच के स्थल को दोआव कहते हैं। (फारसी शब्द 'दोआव' 'दो'-दो, आव -जल (नदी)
किस तरह कि मिट्टी में जल स्थिर रहता है?
Ans-चिकनी मिट्टी
टुण्ड्रा जलवायु के एक वनस्पति का नाम लिखें।
Ans-लाइकेन

M- 2X12-24

1 मुहाना क्या हैं?
Ans-जहाँ नदी जाकर खत्म होती है, अर्थात् कोई सागर उपसागर- जलाशय या किसी और नदी में जाकर मिलती है, उस जगह को नदी का मुहाना (Confluence) कहा जाता है|
पश्चिम बंगाल के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी गंगा नदी का मुहाना है।
2)अंतर्राष्ट्रीय नदी क्या हैं?
Ans-जो नदी एकाधिक देशों से होकर प्रवाहित होती है, उस नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी (International River) कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र, यूरोप की राईन, दुनिया की अंतर्राष्ट्रीय नदियाँ हैं। 
3) वायु दबाव किसे कहते हैं?  
Ans-वायुमंडल अपने भार के कारण धरातल पर जो बल डालता है, उसे वायु दबाव कहते हैं |
4) Cradle of Civilization(सभ्यता का पालना)किसे और क्यों कहा जाता है?
Ans-Cradle of Civilization एशिया महाद्वीप को कहा जाता है|
विश्व की विभिन्न सभ्यताओं की उत्पत्ति एशिया महाद्वीप में ही हुई। इसी महाद्वीप में सिन्धु घाटी सभ्यता, हड़प्पा की सभ्यता, दजला फ़रात की सभ्यता, ह्वांगहो नदी घाटी सभ्यता आदि उत्पन्न हुईं और यहीं से विश्व के विभिन्न भागों में फैलीं। इसीलिए एशिया महाद्वीप को सभ्यता का पालना कहते हैं।

4 marks 
1)पठार किसे कहते हैं? पठार की विशेषताओं को लिखें |
Ans-आस-पास की इलाकों की अपेक्षा अचानक उठी हुई (साधारणतः 300 मीटर) से अधिक ऊँची), विस्तृत, चारों तरफ से खड़ी ढालवाली भू-आकृति को पठार (Plateau) कहा जाता है।
पठार की विशेषताओं-:
• पठार का ऊपरी हिस्सा समतल, लहरनुमा ऊँचा-नीचा और ऊबर-खाबड़ भी हो सकता है।
. पठार बहुत कुछ आपके पढ़ने के टेबुल की तरह होता है। ऊपर वाला हिस्सा टेबुल की तरह प्रायः समतल होने पर भी किनारे टेबुल के पायों की तरह ही खड़ी और खुली। ढालवाले होते हैं। इसलिए पठार को 'टेबुल लैंड' कहा जाता है।
2)ग्रेट रिफ्ट वैली का निर्माण कैसे होता हैं?
Ans-पूर्व अफ्रीका की भूमि कम्पन होने के कारण मिट्टी में दरार पड़ जाती है। दरारों के दोनों हिस्सों के बीच की जमीन बैठ जाती है, जिसके फलस्वरूप 'V' आकार की घाटी Great Rift Valley बन जाता है,जिसकी लम्बाई अधिक होती है।घाटी एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां तीन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। टेक्टोनिक प्लेट्स पृथ्वी की पपड़ी के बड़े हिस्से हैं। लाखों साल पहले पृथ्वी के भीतर बलों के कारण प्लेटें अलग होने लगीं। उन बलों का परिणाम ज्वालामुखी भी होता है। माउंट केन्या और माउंट किलिमंजारो इस क्षेत्र में ज्वालामुखियों द्वारा निर्मित दो ऊंची चोटियाँ हैं।
3)डेल्टा क्या हैं एवं कैसे बनता हैं?
Ans-नदी के मुहाने के पास नदी द्वारा बहाकर लाई हुई मिट्टी, बालू, कंकड़ के जमा होने से द्वीपनुमा भू- आकृति का निर्माण होता है। तब नदी की धारा दो भागों में बंटकर प्रवाहित होने लगती है। इसके फलस्वरूप प्रायः त्रिभुजाकार भू-आकृति (''/ ग्रीक अक्षर के 'डेल्टा' जैसी) 'ब-द्वीप' (Delta) का निर्माण होता है। 
 सभी नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती। नदी में उसके द्वारा बहाकर लायी गई मिट्टी का परिमाण कम होने पर, नदी के तेज से प्रवाहित होते हुए समुद्र में गिरने पर, अथवा मुहाने पर प्रबल समुद्र का स्त्रोत होने पर डेल्टा का निर्माण नहीं हो सकता। इसी कारण पृथ्वी की वृहत्तम नदी अमेजन का कोई डेल्टा नहीं है।
4)अफ्रीका की जलवायु का वर्णन करें?
Ans-अफ्रीका की भू-आकृति काफी वैचित्र्य है। अफ़्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है।समुद्र के किनारे की जलवायु अलग तो, समुद्र से दूर दूसरे प्रकार की है । समतलभूमि में एक प्रकार की जलवायु तो पहाड़ों के ऊपर दूसरी जलवायु| भूमध्य रेखा के आस- पास उष्णता ज्यादा अनुभव होती है। भूमध्य रेखा जितना मरुस्थल की तरफ जाता है, सूर्य तिर्यक किरणो की उष्णता उतना ही कम होता है।समुद्र के पास स्थल भूमि उष्णता ज्यादा कम नहीं होता है। स्थलभूमि समुद्र से जितना दूर होगा वहाँ उतना ही ठण्डा और गर्मी का अतंर बढ़ेगा।उच्चता बढ़ने से हवा की उष्णता कम होती जाती है। प्रति 1 कि०मी० उच्चता बढ़ने से हवा की उष्णता सामान्यता 6.4 से० कम होता है।उत्तर एवं दक्षिण के बहुत कम भाग समशीतोष्ण कटिबन्ध में पड़ते हैं। अतः यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापक्रम रहता है। अफ़्रीका में ऊँचे पठार एवं पर्वतीय भागों में साधारण तापक्रम रहता है। 
5) जापान के टोकियो याकोहामा शिल्पांचल का वर्णन करें। 
Ans-


Lesson-6

1) चट्टान किसे कहते हैं ?
 उत्तर :- चट्टान (Rock) - भूगोल में हम उन सभी पदार्थों को चट्टान कहते हैं जिनसे पृथ्वी के प्रथम आवरण या भू-पटल (Earth's Crust) का निर्माण हुआ है। जैसे- ग्रेनाइट  

2)आग्नेय चट्टान किसे कहते हैं ?
उत्तर- आग्नेय चट्टान (Igneous Rocks) - आग्नेय शब्द का अर्थ है, अग्नि से निर्मित। पृथ्वी के अत्यंत तप्त तथा पिघले मैग्मा (लावा) के ठण्डा होकर ठोस हो जाने से निर्मित होने वाली चट्टानों को आग्नेय चट्टान कहते हैं।
Note:-ग्रेनाइट, बेसाल्ट इत्यादि इसी तरह के चट्टान है। आग्नेय चट्टान कठोर होता है यह आसानी से टूटता नहीं।

3)अवसादी(परतदार) चट्टान किसे कहते हैं ?
उत्तर- अवसादी चट्टान (Sedimentary Rocks)- अवसाद शब्द का अर्थ है नीचे बैठने वाले पदार्थ नदी, या हिमनद वायु समुद्र के बहाकर या हवा द्वारा उड़ाकर लाये गये या जीवाशेष के निम्न भागों में एकत्र होने से निर्मित चट्टानों को अवसादी (परतदार)चट्टान कहते हैं। 
Note:-जैसे बालुई पत्थर, किचड़युक्त पत्थर, चूनायुक्त पत्थर इत्यादि ही परतदार चट्टान है। परतदार चट्टान नरम और आसानी से तोड़ा जा सकता है। 
4)रूपांतरित चट्टान किसे कहते हैं ? 
उत्तर- परिवर्तित चट्टानें या रूपान्तरित चट्टानें (Metamorphic Rock) - पृथ्वी के आन्तरिक ताप, दबाव अथवा दोनों के प्रभाव से आग्नेय, अवसादीय अथवा अन्य परिवर्तित चट्टानों के मूल रूप में परिवर्तन हो जाने से बनने वाली चट्टानों को 'परिवर्तित या रूपान्तरित चट्टान कहते हैं। 
Note:-यह चट्टान आसानी से टूटता नहीं ,नष्ट भी नहीं होता है। विश्व विख्यात इमारत ताजमहल इसी रूपान्तरित चट्टान के द्वारा निर्मित है। ]











Comments

Popular posts from this blog

Class 11 HINDI NOTES

Madhyamik Hindi Notes

Class 9 Hindi notes