Class 8 Geography Notes

 Class 8 Geography Notes

पाठ-1

C. संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न
पूर्णांक - 3
1.मैग्मा किसे कहते हैं?

उत्तर - भू-पटल के अधिक दबाव के कारण भू-गर्भ के ये अति तप्त पदार्थ गैस तथा वाष्प से मिलकर तरल अवस्था
में परिवर्तित हो जाते हैं। अत: इस अति तप्त चिपचिपे(Sticky) एवं पिघले (Molten) पदार्थ को मैग्मा (Magma) कहते हैं।

2.लावा किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी कारण से अत्यंत गर्म एवं तरल पिघले एवं  गैस रहित मैग्मा भूगर्भ से बाहर निकलकर धरातल पर फैल जाता है,उसे लावा (Lava) कहते हैं।

3.भू-ताप शक्ति किसे कहते हैं?

उत्तर - भू-ताप एक प्रकार की शक्ति है। पृथ्वी के केन्द्र का ताप धीरे-धीरे बाहर की तरफ अर्थात् भू-पृष्ठ के ऊपरी आवरण की तरफ प्रवाहित होता रहता है, इस ताप शक्ति को ही भू-ताप शक्ति कहते हैं।

4. वियुक्ति रेखा किसे कहते हैं?

उत्तर - भू-पृष्ठ से केन्द्र तक जहाँ-जहाँ भूकंपीय तरंगों की गति वेग में परिवर्तन होता है, उस स्थान को भूगोलविद् वियुक्ति रेखा कहते हैं।

5.क्रोफेसिमा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - गुरु मण्डल का 30 -700 कि०मी० का स्तर क्रोफेसिमा कहलाता है, क्योंकि इसस्तर में क्रोमियम (Cr), लोहा, (Fe) सिलिकन (Si) तथा मैग्नेशियम (Mg) तत्वों की अधिकता है।

6. निफेसिमा क्या है?

उत्तर - गुरु मण्डल का 700 -2900 कि०मी० तक का स्तर निफेसिमा कहलाता है, क्योंकि इस स्तर में निकेल (Ni), लोहा (Fe) ,सिलिकन (Si) तथा मैग्नेशियम (Mg) तत्वों की अधिकता है ।

7. मैग्मा और लावा में क्या अंतर है?

उत्तर - मैग्मा और लावा में निम्नलिखित अंतर है :-






पाठ-2

B. अति संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न :


1)हमारी पृथ्वी पर प्रमुख प्लेटें कितनी हैं?

उत्तर-7

2 )सर्वप्रथम किसने प्लेट शब्द का प्रयोग किया था?

 उत्तर- जे.टी.विल्सन।
 
 3) एस्थेनोस्फीयर का तापमान कितना होता है?

उत्तर-लगभग 1500°C

4) जिस स्थान पर प्लेटें परस्पर एक दूसरे से दूर होती हैं उस किनारा को किस नाम से जाना जाता है? 

उत्तर - अपसारी प्लेट किनारा।

5)हमारी पृथ्वी के सबसे गहरा समुद्री गर्त का नाम बताओ।

उत्तर - मेरियाना गर्त। 

6)मेरियाना गर्त किस महासागर में स्थित है?

उत्तर - प्रशांत महासागर में।

7)किस प्लेट के किनारे अधिक ज्वालामुखी पर्वतों का निर्माण होता है? 

उत्तर - अधीन प्लेट किनारा।

8.) विनासकारी प्लेट किनारा किस प्लेट को कहा जाता है?

उत्तर- अधीन प्लेट किनारा को। 

9). किसे सँसरी प्लेट किनारा कहा जाता है?

उत्तर - ट्रांसफार्म प्लेट किनारा को।

10.) अधिकांश मोड़दार पर्वत किस प्रकार के प्लेट के संघर्षण से बने हैं? 

उत्तर- महादेशीय प्लेट।

.11) यूरेशिया किसे कहते हैं?

उत्तर - यूरोप व एसिया का सम्मिलित नाम यूरेसिया कहलाता है।

12. भारत के अलावा निर्मित समतल भूमि का नाम बताओ ।

 उत्तर - दक्षिण भारत की माल भूमि। 
 
13)हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में किस तरह के भूकंप आते हैं?

उत्तर - विवर्तनिक भूकंप।

14 भूकंप की तीव्रता किस यन्त्र से मापते हैं? 

उत्तर - रिक्टर स्केल (Richter Scale) से। 

15.) भूकंप की तरंगों को किस स्केल से मापा जाता है।

उत्तर - सिस्मो ग्राफ से।

16.)हिमशैल के टूटकर गिरने एवं वेगवान लहरों के तट पर टकराने पर कैसा भूकंप आता है?

 उत्तर - लघु भूकप।

17)विश्व के कौन-से क्षेत्र में सर्वाधिक भूकंप आते हैं?

उत्तर - प्रशांत महासागर के तटवर्ती भाग में।



18 )समुद्र में आने वाले भूकंप को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर - सुनामी 

19). 26 जनवरी 2001 में गुजरात के किस शहर में भूकंप आया था?

 उत्तर - भुज में।

20.) भारत के किस भाग में सर्वाधिक भूकंप आते हैं?

  उत्तर - हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में।

21)ओल्ड फेथफुल गीजर किस देश में है?

 उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका में ।

22)आइसलैंड में किस प्रकार का विद्युत अधिक उत्पन्न किया  जाता है?

उत्तर - भूतापीय ऊर्जा। 

23) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त का प्रतिपादन कब हुआ?

उत्तर- 1960 के दशक के अन्तिम वर्षों में।

24.)पृथ्वी पर मँझोले एवं छोटे प्लेटों की संख्या कितनी है?

उत्तर - बीस .

25) किन प्लेट किनारों पर न तो नए भू-पृष्ठ का निर्माण होता है और न ही पुराने भू-पृष्ठ का विनाश होता है?

उत्तर - अपसारी प्लेट किनारों पर। 

26)   भारत के एक प्राचीन मोड़दार पर्वत का नाम लिखिए। 

उत्तर- अरावली।

27) किस प्रकार के लावा में सिलिका की मात्रा अधिक होती है? 

उत्तर- अम्लीय लावा में।

28)मोनालोआ ज्वालामुखी पर्वत का निर्माण किस प्रकार के लावा से हुआ है?

उत्तर - क्षारीय लावा से। 

29. मुख्य भूकंप के बाद हल्के भूकंप क्यों आते हैं?

उत्तर - भूगर्भ के पदार्थों का संतुलन बनाने के लिए।

30. प्राथमिक तरंग किस प्रक्रिया द्वारा प्रवाहित होती है?

 उत्तर - संकुचन एवं प्रसारण प्रक्रिया द्वारा।
 

C. संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न                   पूर्णांक 3



1. पृथ्वी के प्रमुख प्लेटों के नाम बताओ।

उत्तर - पृथ्वी के प्रमुख प्लेटों के नाम निम्नलिखित हैं - (1) प्रशांत महासागरीय प्लेट (2)यूरेशियन प्लेट (3) उत्तर अमेरिकी प्लेट(4) अफ्रीकन प्लेट (5) भारत अस्ट्रेलिया प्लेट, (6) अंटार्कटिका प्लेट (7)दक्षिण अमेरिकी प्लेट

2)अपसारी प्लेट किनारा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - जिस स्थान पर प्लेटें एक दूसरे से क्रमश: दूर होती हैं, वहाँ अपसारी प्लेट किनारा(Divergent Plate Margin) क्षेत्र होता है। जब दो महासागरीय प्लेटें एक दूसरे से दूर होती हैं तो उसके मध्य स्थित दायरों में भू-गर्भ की उत्तप्त गलित पदार्थ (मैग्मा) ऊपर आकर इकट्ठा हो लगता है। यहाँ मैग्मा ठंडा और कठोर होकर महासागरीय पृष्ठ और मध्य सामुद्रिक शैलाशीरा (Mid-oceanic Ridge) का निर्माण करती है। इस कारण इस क्षेत्र को अपसारी प्लेट किनारा कहा जाता है। 

3.)अभिसारी प्लेट किनारा क्या है?

उत्तर - अभिसारी प्लेट किनारा (Convergent Plate Margin) - यह वह स्थान है जहाँ प्लेटें परस्पर एक दिशा में ही आगे बढ़ती हैं। वहाँ अभिसारी प्लेट किनारा का क्षेत्र बन जाता है। महासागरीय और महाद्वीपीय प्लेटों के परस्पर अभिमुखी चलन से भारी महासागरीय प्लेट महादेशीय प्लेट के नीचे खिसकने लगती है।। इसके कारण गहरे सामुद्रिक गर्त का निर्माण होता है। भू-पृष्ठ का यह भाग अस्थिर है। इसके कारण यहाँ लगातार भू-आलोड़न या भूकंप आते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विनाशकारी प्लेट किनारा भी कहा जाता है। 

4)ट्रांसफार्मर प्लेट किनारा किसे कहते हैं ?

उत्तर -ट्रांसफार्मर प्लेट किनारा (Transform Plate Margin)-जहाँ प्लेट परस्पर समानांतराल में पास-पास
संचरित होता है वह क्षेत्र ट्रांसफार्म प्लेट किनारा कहलाता है। इस क्षेत्र में प्लेट के किनारे पर किसी नये भू-पृष्ठ का निर्माण नहीं होता और न ही पुराने भू-पृष्ठ का विनाश होता है। इस कारण इस प्लेट को संरक्षणशील या निरपेक्ष प्लेट किनारा (Conservative Plate Margin) कहा जाता है।

5) ज्वालामुखी क्या है?

उत्तर -ज्वालामुखी (Volcano):- भू-गर्भ में स्थित गलित, सान्द्र, मैग्मा, गैस, जलीय वाष्प किसी गहवर या दरारों से निकलकर प्रचंड वेग में या धीर शांत गति से भू-पृष्ठ के बाहर आने लगते हैं। इस प्रक्रिया को भू- अग्निपात कहते हैं। इन अग्निपातों के उद्गम स्थल को ज्वालामुखी
(Volcano) कहते हैं। 

6. आग्नेय पर्वत क्या है?

उत्तर - आग्नेय पर्वत (Volcanic Mountains) :- ज्वालामुखी के उद्गार से निकलने वाले लावा, राख, शिलाखण्ड, चट्टानों के चूर्ण आदि पदार्थ उसके मुंह (Crater) के चारों ओर शंकु (Cone) के आकार में जमा हो जाती है। जिससे आग्नेय पर्वत या ज्वालामुखी पर्वत का निर्माण होता है। ये पर्वत त्रिकोण आकृति के होते हैं तथा इसका ऊपरी भाग कीप के आकार का होता है। ज्वालामुखी के संग्रह से निर्मित होने के कारण इन पर्वतों-पठारों को संग्रहित पर्वत भी कहते हैं। इन पर्वतों के अच्छे उदाहरण, जापान का फ्यूजीयामा, अफ्रीका के केनियाव किलिमंजारो, इटली के विसूवियस तथा एटना सिसली का स्ट्राम्बोली, बर्मा का पोपा, भारत का बारेन आदि इस श्रेणी के पर्वत हैं ।

7. अम्लीय लावा और क्षारीय लावा किसे कहते हैं?

उत्तर - अम्लीय लावा : अम्लीय लावा में सिलिका या क्वार्ट्ज की मात्रा (65-85 ) प्रतिशत तक होती है। ये अधिक सान्द्र स्थिति में रहते हैं। इस कारण अधिक दूर तक नहीं फैल पाते हैं। इस लावा से निर्मित होने वाली शंकु की आकृति अधिक उन्नत होती है।
जैसे - माउण्ट पिली ज्वालामुखी की शंकु आकृति ।

क्षारीय लावा :- क्षारीय लावा में सिलिका की मात्रा कम (45 से 60 प्रतिशत) होती है। कम सान्द्र होने से यह दूर तक फैलती है। इससे तैयार होने वाले शंकु में मन्द ढाल होता है। यह विशाल आग्नेय गिरि निर्मित करती है। 
जैसे - मोनालोया।

8. भूकंप किसे कहते हैं?

उत्तर - किसी ज्ञात या अज्ञात वाह्य या आन्तरिक कारणों से भू-पटल पर तीव्रगति से होने वाले कम्पन-को भू-कम्प कहते हैं। इस प्रकार भू-कम्प वह घटना है। जिससे भू-पटल के किसी हिस्से में हलचल पैदा हो जाती है तथा वहां कम्पन होने लगता है।

9. भूकंप केन्द्र तथा उपकेन्द्र किसे कहते हैं?

उत्तर - भूकंप केन्द्र(Seismic Focus):- भू-गर्भ में वह स्थान जहाँ से भूकंपीय तरंगों की उत्पत्ति होती है उसे भूकंप केन्द्र (Seismic Focus) कहते हैं। अधिकांश भूकंप केन्द्र भू-पृष्ठ से 50-100 किमी० की गहराई में स्थित
रहते हैं।

उपकेन्द्र (Epicenter) :- पृथ्वी के जिस स्थान पर सर्वप्रथम भूकंप के लहरों का अनुभव होता है उसे भूकंप उप केन्द्र (Epicenter) कहते हैं। इसी स्थान पर भू-कंप का प्रभाव सबसे अधिक होता है एवं भूकंप का अनुभव सबसे पहले होता है।

10. भू-कंप की विभिन्न तरंगों के बारे में क्या जानते हो?

उत्तर - (i) प्राथमिक तरंग (Primary wake (P) wave): सबसे द्रुत गति (6 किमी०/से) भू-पृष्ठ पर सबसे पहले पहुँचता है। कठोर, तरल, गैसीय पदार्थों से गुजरती हुई यह तरंग संकुचन और प्रसारण प्रक्रिया द्वारा प्रवाहित होती है। (ii) द्वितीय अनुगामी तरंग (Secondary wave 'S' wave): यह तरंग P तरंग के उपरांत भू-पृष्ठ पर पहुँचती है। मात्र तरल और गैसीय पदार्थों के मध्य से प्रवाहित होने वाली यह तरंग क्रमशः ऊपर-नीचे उठती- गिरती प्रसारित होती हैं। (iii) पृष्ठ तरंग (Surface wave) : भूकंप केन्द्र से भू-पृष्ठ पर लगातार दो तरह के तरंगों का संचार होता रहता है जिसे पृष्ठ तरंग (Surface wave) कहते हैं। इन्हें लव तरंग (Love wave) एवं रेल्फ तरंग (Reyleigh wave) भी कहते हैं। इन पृष्ठ तरंगों के कारण ही अधिकांश क्षति होती है।

11.सिस्मोग्राफ क्या है?

उत्तर - सिस्मोग्राफ (Sismograph) : भूकम्प संबन्धी घटनाओं जैसे भूकंप की लहरों की तीव्रता, दिशा एवं अवधि का अकंन (Record) करने वाले यन्त्र को भूकंप लेखी यन्त्र (Seismograph) कहते हैं इस यंत्र द्वारा भूकंप के लहरों का कागज पर अंकन किया जाता है। इसकी सहायता से भूकंप की उत्पत्ति का स्थान एवं भूकंप के कारणों का सहज ही अनुमान कर लिया जाता है।

12. रिक्टर स्केल क्या है?

उत्तर - इस यंत्र का अविष्कार कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर C. F. Richter ने 1935 ई० में किया था। यह उपकरण भूकंप लेखी यंत्र (Seismograph) में लगा होता है। इससे भूकंप की तीव्रता मापा जाता है इस पर 0 से 9 तक की संख्यायें होती हैं। जब भूकंप की तीव्रता 7 से अधिक होती है। तब भूकंप विनाशकारी माना जाता है।

13. सक्रिय ज्वालामुखी किसे कहते हैं? 

उत्तर - जिन ज्वालामुखी में हमेसा उद्गार होता रहता है उन्हें सक्रिय ज्वालामुखी कहते हैं। 
जैसे भारत का बैरन सक्रिय ज्वालामुखी का उदाहरण है।

14. सुषुप्त ज्वालामुखी किसे कहते हैं?

उत्तर - ये वे ज्वालामुखी होती हैं जिनमें एक बार उद्गार होने के बाद लंबे समय तक उद्गार नहीं होता परन्तु विस्फोट की संभावना बनी रहती है उन्हें सुषुप्त ज्वालामुखी कहते हैं । जैसे - इटली का विसुवियस इसका प्रमुख उदाहरण हे।

15. मृत ज्वालामुखी किसे कहते हैं?

उत्तर - ये वे ज्वालामुखी हैं जिनमें एक बार उद्गार होने के बाद भविष्य में कोई उद्गार नहीं होता है। उसे मृत ज्वालामुखी कहते हैं। 
जैसे इरान का कोह सुल्तान, म्यांमार का पोपा- हवाई द्वीप का मोनालोशा इसके प्रमुख उदाहरण हैं। 

16.अपसारी प्लेट किनारों को रचनात्मक या गठनकारी प्लेट किनारा क्यों कहते हैं?

उत्तर - अपसारी प्लेट किनारों के सहारे जब दो प्लेटें एक दूसरे के विपरीत दिशा में गतिशील होती हैं तो इनके मध्य भूपटल पर दरार का निर्माण होता है। इस दरार से भू-गर्भ का मैग्मा भू-पृष्ठ पर आकर नए भूपटल का निर्माण करता है। इसीलिए अपसारी प्लेट किनारों को रचनात्मक प्लेट किनारा कहते हैं। 

17.अभिसारी प्लेट किनारों को विनाशात्मक प्लेट किनारा क्यों कहते हैं?

उत्तर - जब दो प्लेटें आमने-सामने संचालित होकर टकराती हैं, तो इनके सीमान्त क्षेत्र को अभिसारी प्लेट किनारा कहते हैं। टकराव के कारण अधिक घनत्व की भारी प्लेट का अग्र किनारा कम घनत्व की हल्की प्लेट के नीचे मेण्टल
में क्षेपित होकर नष्ट हो जाता है। चूँकि यहाँ प्लेट का विनाश होता है, इसीलिए इसे विनाशात्मक प्लेट किनारा कहते हैं।

18. उत्तप्त स्थल (Hot Spot) का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर - प्लेट के नीचे गुरुमण्डल में कहीं-कहीं रेडियो सक्रिय तत्वों की अधिकता के कारण भूतापीय ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है। यह ऊर्जा संवहनीय धाराओं द्वारा ऊपर उठती है तथा जिस स्थान पर प्लेट की निचली सतह तक आती है वहां उत्तप्त स्थल (Hot Spot) का निर्माण होता है।

19. उष्ण झरना (Hot Spring) क्या है?

उत्तर - उष्ण झरना वे जलस्रोत हैं जिनसे गर्म जल अनवरत रूप से निकलता रहता है। इस प्रकार के उष्ण जलस्रोत प्राय: ज्वालामुखी प्रदशों में पाए जाते हैं, परन्तु कभी-कभी ये उन क्षेत्रों में भई देखने को मिलते हैं जहाँ ज्वालामुखी नहीं पाए जाते हैं।

 जैसे - बिहार के मुंगेर का सीताकुंड।

 20. गीजर क्या है?

उत्तर- गीजर गर्म जल का स्रोत होता है, जिससे समय-समय पर गर्म जल तथा वाष्प फव्वारे के रूप में निकलता रहता है। 
जैसे -संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नेशनल पार्क का ओल्ड फेथफुल गीजर ।

21. प्रशान्त महासागर के अग्निवलय से आप क्या समझते हैं?

 उत्तर - विश्व के लगभग दो तिहाई ज्वालामुखी प्रशान्त महासागर के दोनों तटीय भागों तथा समुद्री द्वीपों के सहारे पाए जाते हैं, जो इसे चक्र की तरह घेरे हुए हैं। इस ज्वालामुखी श्रृंखला को प्रशान्त महासागर का अग्निवलय या ज्वालावृत्त कहते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

Class 11 HINDI NOTES

Madhyamik Hindi Notes

Class 9 Hindi notes