Madhyamik life science last minute suggestion-2022

 

Madhyamik life science last minute suggestion-2022

Important photo-5 marks

1. एक आदर्श न्यूरॉन का स्पष्ट चित्र बनाकर विभिन्न भागों को चिन्हित करें। (2019)

 कोशदेह(cell body), डेंड्रोन, node of ranvier, माइलिन सीथ



2. एक साधारण प्रतिवर्ती दाब आरेख बनाकर विभिन्न भागों की पहचान करें। (2016)

रिसेप्टर अंग, संवेदी तंत्रिकाएं,मोटर तंत्रिकाये



3.एक यूकैरियोटिक गुणसूत्र का रूपात्मक रूप से स्वच्छ चित्र बनाएं और निम्नलिखित भागों को चिह्नित करें। 

Satellite,nuclear organizer, सेंट्रोमियर, टेलोमियर


1.*****ऑक्सिन और जिबरलिन के सभी कार्य लिखिए |

Ans-


 जिबरलिन के कार्य (Functions of Gibberrellin) : ये निम्नलिखित हैं।




**2) हार्मोन के कोई दो गुण लिखिए।  



****3)पिट्यूटरी को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है, क्यों?

Ans-Pituitary gland को master gland कहते हैं क्योंकि यह अपने स्राव द्वारा  अन्त स्रावी ग्रन्थियों के स्राव को प्रभावित करती है तथा अनेक कार्यों को भी नियंत्रित करने में सहायता करती है ;अतः इसे मास्टर ग्रंथि(master gland )कहा जाता है| 


4)संवेदनशीलता क्या है? 

Ans-जीवधारियों द्वारा अपने संगत वातावरण (वाह्य या आन्तरिक) में होने वाले परिवर्तनों के अनुरूप प्रतिक्रिया प्रदर्शन को उत्तेजनशीलता अथवा संवेदनशीलता (Irritability) कहते हैं।

5*


6****












**** तन्त्रिकातन्त्र के कार्य/महत्त्व :


1. समस्त शारीरिक क्रियाओं का नियन्त्रण एवं नियमन करना ।

2. शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों में समन्वय स्थापित करना ।

3. शारीरिक अवस्था (posture) तथा संतुलन (equilibrium) का नियंत्रण करना। 

4. समस्त ऐच्छिक तथा अनैच्छिक क्रियाओं का संचालन, नियंत्रण तथा नियमन करना।

5. चेतना, बुद्धि, स्मरण, विचार, अनुमान आदि के केन्द्र के रूप में कार्य करना|

 6. वातावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति सचेष्ट करना ।


*****मछली के प्रचलन में मायोटोम पेशियों की क्या भूमिका है?

उत्तर : मछली के प्रचलन क्रिया में वर्टिबल कालम (vertebral column) के दोनों ओर पाई जाने वाली 'V' आकार की पेशियों के संकुचन तथा प्रसारण के फलस्वरूप शरीर में गति उत्पन्न होता है।


*****पक्षी में उपस्थित दो उड़नशील पेशी का नाम बताइए।

उत्तर: (a) पेक्टोरैलिस मेजर, (b) पेक्टोरैलिस माइनर ।


***कोशिका चक्र की परिभाषा लिखो|

Ans-माइटोटिक साइकिल या कोशिका चक्र(Mitotic cycle or cell cycle) - लगातार कोशिका विभाजन में सेल दो अवस्थाओं से गुज रती है जिसे कोशिका चक्र कहते हैं ।


****कोशिका चक्र के दो महत्व लिखिए। (Write two importances of cell cycle.)

Ans. कोशिका चक्र के दो महत्त्व -

(i) एक कोशीय जाइगोट से बहुकोशीय जीव का निर्माण होता है। 

(ii) शरीर की वृद्धि, टूटे-फूटे अंगों का मरम्मत एवं घाव भरता है।


****माइटोसिस का वर्णन करें |(इनमें से कोई भी दो परीक्षा में दिए जा सकते हैं।)

Ans-

माइटोसिस

यह विभाजन Somatic cell में होता है। यह दो अवस्थाओं में पूरी होती है। 

1-Karyokinesis- केन्द्रक विभाजन की विधि है जिससे केन्द्रक दो पुत्री केन्द्रक में विभाजित हो जाता है। इसकी चार अवस्थायें होती हैं । 


(a) Prophase -

 (i) क्रोमोजोम की सृष्टि होती है ।

(ii) क्रोमोटिड कुण्डलित रूप धारण करता है। अर्थात (Spiralization)

 (iii) केन्द्रक झिल्ली तथा न्यूक्लिओलस गायब होने लगता है ।


(b) Metaphase 

(i) Spindle तथा Spindle fibre का निर्माण । 

(ii) क्रोमोजोम Equatorial zone में Spindle fibre द्वारा युक्त या अंटके रहते हैं ।

(iii) केन्द्रक झिल्ली तथा न्यूक्लिओलस पूर्ण रूप से विलुप्त हो जाते हैं।

 (iv) क्रोमोजोम अधिक स्पष्ट हो जाते हैं जिन्हें सरलता पूर्वक गिना जा सकता है । 

 

(c) Anaphase

 (i) प्रत्येक क्रोमोजोम दो पुत्री क्रोमोजोम में टूट जाता है।

(ii) आधी पुत्री क्रोमोजोम उत्तरी ध्रुव पर तथा आधी दक्षिणी ध्रुव की ओर गतिशील हो जाती हैं जिसे Chromosomal movement कहते हैं ।

(iii) स्टेम वाडी ( Stem body ) का गठन होता है।


(d) Telophase 

(i) Spindle fibres धुवों पर उपस्थित पुत्री क्रोमोजोम को घेर लेते है।

(ii) केन्द्रक झिल्ली का पुनः निर्माण हो जाता है।

 (iii) न्यूक्लिओलस पुनः प्रकट हो जाता है।

(iv) दो पुत्री केन्द्रक का निर्माण हो जाता है। 


***माइक्रोप्रोपापगेशन् या सुक्ष्म प्रवर्धन (Micropropagation) किस प्रकार सम्पन्न होता है? 


उत्तर : 'माइक्रो' से तात्पर्य किसी वस्तु के सूक्ष्म आकार से होता है, जो पृथक किए गए किसी कोशिका अथवा ऊत्तक का अत्यंत छोटा टुकड़ा होता है। सर्वप्रथम वांछित भाग को संवर्धन माध्यम पर वृद्धि कर कैलस प्राप्त करते हैं। इसकी सभी कोशिकाएं समान होती हैं इसमें विभिन्न रसायनों के माध्यम से विभेदीकरण कराकर छोटे-छोटे पादप प्राप्त करते हैं। जिन्हें पौधाशाला में रोपित कर पौधा प्राप्त कर सकते हैं ]


*****हार्मोन को रासायनिक दूत कहते हैं क्यों?


हार्मोन को रासायनिक दूत कहते हैं क्योंकि यह अन्तः स्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित होकर अपनी उत्पत्ति स्थान से दूर जाकर किसी अन्य अंग को प्रभावित करते हैं, अतः इन्हें रासायनिक दूत कहते हैं। 



***हार्मोन को रासायनिक संयोजक तथा नियंत्रक (regulator) कहते हैं, क्यों?


हार्मोन को रासायनिक संयोजक तथा नियंत्रक (regulator)कहते हैं क्योंकि ये शरीर के विभिन्न अंगों में

समन्वय स्थापित करते हैं तथा शारीरिक क्रियाओं को नियमित रूप से संचालित होने में सहायता प्रदान करते हैं; अतः इसे chemical coordinator or regulator कहते हैं|


***Crossing over की परिभाषा लिखो|

Ans-Crossing over - मियोसिस विभाजन के प्रथम प्रोफेज के पाकिटीन (Pachytene) अवस्था में वाईभैलेन्ट क्रोमोजोम के कायज्मा पर non-sister chromatidके क्रोमेटिड खण्डों(Chromatid Segments) का आदान प्रदान होने की क्रिया को Crossing over कहते हैं।


****माइटोसिस को equational divisionया समरूप विभाजन कहते हैं,क्यों?

 

Ans-इसका कारण यह है कि माइटोसिस विभाजन के फलस्वरूप उत्पन्न दो पुत्री कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या मातृ कोशिका के समान ही रहती है अतः इसे समरूप या समीकरणीय विभाजन कहते हैं।


*****मियोसिस विभाजन को ह्रास विभाजन कहते हैं,क्यों?


Ans-मियोसिस विभाजन को ह्रास विभाजन कहते हैं । इसका कारण यह है कि मियोसिस विभाजन के फलस्वरूप चार पुत्री कोशिकाएं उत्पन्न होती हैं जिनमें क्रोमोजोम की संख्या घटकर मातृ कोशिका के क्रोमोजोम की संख्या के आधी हो जाती है; अतः इसे ह्रास विभाजन कहते हैं।

***. लम्बा पौधा - लाल फूल तथा बौना पौधा- सफेद फूल के बीच द्वि संकर संकरण कराने पर F2 पीढ़ी तक क्या परिणाम प्राप्त होगा?

Ans-







***
*****

***स्वपरागण का कोई एक लाभ तथा एक हानि लिखिए। (Metnion one merit and one demerit of self-pollination.) 

Ans. स्वपरागण से लाभ - (i) जनकों के गुण संतति में सुरक्षित रहते हैं। (ii) परागकोष और अंडाशय एक ही समय परिपक्व होते हैं।

स्वपरागण से हानि - (i) पीढ़ी दर पीढ़ी एकान्तरण होने से वह प्रजाति कमजोर हो जाती है। (ii) नए गुणों या लक्षणों का समावेश नहीं होता है। 


***. पर परागण का एक लाभ और एक हानि लिखिए। (Mention one advantage and one disadvantage of cross-pollination.) Ans. पर परागण से लाभ (i) इससे उत्पन्न संतति पौधा स्वस्थ तथा उसके जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है। (ii) इससे नए किस्म या नए लक्षणों वाले पौधे उत्पन्न हो सकते हैं।

 हानि :- (i) इसके लिए किसी वाहक या कारक का होना आवश्यक है, जो कभी-कभी उपयुक्त समय पर अनुपस्थित हो सकता है। (ii) इसमें परागण की संभावना कम रहती है।


*****कभी-कभी पिता एवं माता दोनों सामान्य रहते हैं। किन्तु उनकी संतानें वर्णांध होती हैं। यह कैसे संभव है - वर्णन करो। 


उत्तर : वर्णांघता (Colour blindness) : वर्णांधता x-गुणसूत्र से संबंधित रोग है। वर्णांधता सामान्य दृष्टि के प्रति अप्रभावी होता है। पिता अपने x-क्रोमोसोम को अपनी पुत्री में संचारित करता है, परन्तु पुत्र में संचारित नहीं करता है। जबकि माता x-क्रोमोसोम को पुत्र तथा पुत्री दोनों में संचारित करती है। इसके फलस्वरूप माता से उत्पन्न संतानें वर्णाध होतो हैं, जबकि पिता वर्णांध हो या न हो। यदि पिता सामान्य दृष्टि वाला है तो सभी लड़कियों की सामान्य दृष्टि होगी, चाहे माता को वर्णांधता क्यों न हो।

****





*****






****थैलासीमिया के दो प्रकारों का नाम बताइए।


उत्तर : (i) थैलासीमिया माइनर एवं (ii) थैलासीमिया मेजर


***आदमी में लिंग-संलग्न दो रोगों का नाम बताइए।

Ans- (i) हीमोफीलिया एवं (ii) वर्णान्धता ।


****. स्त्रियों के अपेक्षा मर्दों में ही ज्यादातर हिमोफीलिया रोग दिखता है। क्यों ? अथवा 'समाज में हिमोफीलिया रोग से पुरुष अधिक प्रभावित होते हैं।" समझाइए। अथवा हिमोफीलिया रोग अधिकतर पुरुषों में ही क्यों पाया जाता है?


उत्तर: यह रोग अधिकतर पुरुषों में पाया जाता है। तथा इसकी जीन X क्रोमोसोम पर स्थित होता है। Y क्रोमोसोम पर इसका एलील नहीं होता है। जिस औरत के एवं X क्रोमोसोम पर यह जीन होता है तो वह औरत वाहक (Carrier) होती है। जिस औरत के दोनों X क्रोमोसोम पर यह जीन होता है उसी में यह लक्षण विकसित होता है क्योंकि होमोफीलिया का जीन अप्रभावी (recessive) होता है तथा सामान्य लक्षण का जीन प्रभावी (dominant) होता है। अतः पुरुष कभी संकर (Hybrid) नहीं होगा जबकि औरत संकर (वाहक) हो सकती है।


****मनुष्य के दैनिक जीवन में प्रतिवर्ती क्रिया किस प्रकार सहायक है? दो उदाहरणों द्वारा इसकी व्याख्या कीजिए। (How does reflex action help in daily life of human being? Explain with two examples.) [Model]


Ans. प्रतिवर्ती क्रिया का उदाहरण- गर्म वस्तु छूने से झटके से हाथ हटाना। साधारण प्रतिवर्ती क्रिया का उदाहरण – पिन के चुभने पर हाथ खींचना है। जटिल प्रतिवर्ती क्रिया का उदाहरण - साइकिल चलाना है। -


****सेरिब्रो स्पाइनल द्रव (C.S.F.) के किन्हीं दो कार्य लिखिए। (Mention two function of cerebro-spinal fluid (C.S.F.)


Ans. सेरिब्रो स्पाइनल द्रव्य के दो कार्य (i) यह मस्तिष्क एवं रीढ़ रज्जु के सुरक्षात्मक आवरण के मध्य उपस्थित रहकर एक गद्दा (cushion) का कार्य करता है, जिससे बाहरी आघातों से सुरक्षा होती है। (ii) यह इन अंगों के पोषण में सहायता करता है।


****. सेरिबेलम के दो कार्य लिखिए। (Write two functions of cerebellum.)

 Ans. सेरिबेलम के दो कार्य -


(i) यह शरीर को संतुलित रखता है।


(ii) यह शरीर की विभिन्न मांसपेशियों की गति में समन्वय स्थापित करता है।


****थाइरॉक्सिन कौन ग्रंथि स्त्रावित करती है? थाइरॉक्सिन का मुख्य कार्य क्या है? (Which gland secretes thyroxine hormone? What is the main function of thyroxine?) 

Ans. थाइरॉक्सिन हार्मोन थाइरॉयड ग्रंथि स्त्रावित करती है।

कार्य : थाइरॉक्सिन का मुख्य कार्य 

(i) कोशिकीय श्वसन की गति को तीव्र करना है। 

(ii) यह वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। 

(iii) यह हृदय गति एवं रक्त चाप को नियंत्रित करता है।


***A.C.T.H का पूरा नाम तथा एक कार्य लिखिए। 


Ans. A.C.T.H. का पूरा नाम एड्रिनो कॉर्टिको ट्रॉपिक हार्मोन है। 

कार्य :यह हार्मोन पीयूष ग्रंथि के अग्र भाग से स्रावित होता है तथा ग्लूकोज को ग्लाइकोजेन के रूप में यकृत में जमा करता है। यह त्वचा में मेलानिन का संश्लेषण करता है।


*ग्लूकागॉन का कार्य: यह यकृत ग्लाइकोजेन की ग्लूकोज के रूप में परिवर्तन करता है।

 *इन्सुलिन का कार्य :यह डायबिटिज मेलिटस रोग को रोकता है।


*** एड्रिनलिन हार्मोन का उत्स क्या है? इसे क्यों आपातकालीन हार्मोन कहा जाता है। (What is the source of adrenalin hormone? Why it is called as emergency hormone?)

 Ans. एड्रिनलिन हार्मोन, एड्रिनल ग्रंथि के मेडुला भाग से स्रावित होता है।


एड्रिनलिन को आपातकालीन हार्मोन कहने के कारण - एड्रिनलिन (Adrenaline) हार्मोन को आपात्कालीन हार्मोन (emergency hormone) कहते हैं क्योंकि इस हार्मोन का स्त्राव आपातकालीन परिस्थितियों में बढ़ जाता है। जिससे व्यक्ति को आपातस्थिति के अनुरूप सुव्यवस्थित होने में सहायता मिलती है।


****G.T.H. के कोई दो कार्य लिखिए। (Mention any two function of GTH.)

 Ans. G.T.H. के कार्य-(i) यह अंडाशय तथा वृषण की क्रियाशीलता को नियंत्रित करता है। (ii) यह सजीवों के लैंगिक लक्षण का विकास करता है।


Comments

Popular posts from this blog

Class 11 HINDI NOTES

Madhyamik Hindi Notes

Class 9 Hindi notes